शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 14:13

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये सुपर फूड्स

Winter: ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी है। सर्दियों में एक छोटी सी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है, इसलिए ठंड में अपने खानपान का विशेष ख्याल रखें। आइए जानते हैं कि सर्दियों में क्या खाना फायदेमंद है।
ठंड से बचने के लिए खाएं ये चीजें

1. खजूर- सर्दी के मौसम में खजूर खाना काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी,मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे तत्व शरीर को अंदर तक गर्म रखने में मदद करता है। इसके साथ ठंड में खजूर खाने से शरीर को ताकत भी मिलती है।

2. गुड़- ठंड में गुड़ का सेवन भी बहुत लाभकारी है। इसमें आयरन, कॉपर, कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं। गुड़ खाने से शरीर गर्म रहता है। सर्दी-जुकाम में भी गुड़ फायदेमंद होता है।

3. अंडा- सर्दियों में अंडा खाना काफी अच्छा होता है। अंडा ने केवल हमारे शरीर को गर्म रखता है बल्कि प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में मिलता है। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए अंडा जरूर खाएं।

4. गर्म ड्रिंक और पानी- सर्दी के दिन में हल्क गुनगुना पानी पीएं। इसके साथ ही मसाले वाली चाय और काढ़ा पीना भी शरीर के लिए फायदेमंद है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info